देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 172 नये मामले सामने आये, कुल मामले छह हजार के पार हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 162 हो गई। वहीं कोविड-19 के 172 नये मामले सामने आने से राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 6,109 हो गए। यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।

चंडीगढ़, चार जुलाई पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 162 हो गई। वहीं कोविड-19 के 172 नये मामले सामने आने से राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 6,109 हो गए। यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के अनुसार मोगा में दो मरीजों की मौत जबकि मोहाली, होशियारपुर और अमृतसर में एक- एक मरीज की मौत हुई।

यह भी पढ़े | PM मोदी ने अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं दीं.

बुलेटिन के अनुसार 40 मरीजों को संक्रमण से ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। अभी तक राज्य में संक्रमण से कुल 4,306 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसमें कहा गया है कि राज्य में अभी उपचाराधीन मामले 1,641 हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल-जमाव: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार अभी तक जांच के लिए कुल 3,31,585 नमूने लिये गए हैं।

वहीं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 के पांच नये मामले सामने आये जिससे यहां कुल मामले बढ़कर 459 हो गए।

एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार दो और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे यहां ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 395 हो गई। वर्तमान में यहां 58 उपचाराधीन मामले हैं। अभी तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Karnataka School Horror: कर्नाटक में गुरुकुल के भीतर खौफनाक वारदात, छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया जानलेवा हमला, 1 की मौत, 8 घायल

International Women’s Day 2026 Google Doodle: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल का खास डूडल, STEM क्षेत्र की प्रेरणादायक महिला दिग्गजों को किया सलाम

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: आज टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच होगी वर्ल्ड चैंपियन बनने की जंग, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Preview: दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दर्ज करेंगे बड़ी जीत? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

\