देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 172 नए मामले, एक महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 172 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 26,950 हो गयी है, वहीं संक्रमण से एक महिला की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 115 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया।
ईटानगर, 31 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 172 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 26,950 हो गयी है, वहीं संक्रमण से एक महिला की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 115 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 52 मामले आये हैं। इसके बाद लोअर सुबनसिरी (20) और अपर सुबनसिरी एवं तवांग (17-17) का स्थान है।
उन्होंने बताया कि तवांग जिला में कोविड अस्पताल में संक्रमण से 74 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया।
राज्य में वर्तमान में 3,783 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि अब तक 23,052 लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें रविवार को ठीक हुए 306 लोग भी शामिल हैं।
जाम्पा ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 84.54 प्रतिशत है।
कैपिटल कॉप्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 696 उपचाराधीन मरीज हैं। इसके बाद तवांग (453) और चांगलांग (438) का स्थान है। कैपिटल कॉप्लेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलागुन, निर्जुली, और बंदरदेवा इलाके आते हैं।
राज्य में अब तक 5.80 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है जिसमें रविवार को हुई 4,356 नमूनों की जांच भी शामिल है।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 3.41 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है।
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने सात जून तक एक सप्ताह के लिए सात जिलो में लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

