एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 171 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए । इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,54,667 तक पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 171 नए मामले, तीन लोगों की मौत

भोपाल, 29 जनवरी मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए । इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,54,667 तक पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से तीन और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,805 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल, ग्वालियर एवं उमरिया में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 609, उज्जैन में 104, सागर में 149, जबलपुर में 251 एवं ग्वालियर में 225 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 22 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 28 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,54,667 संक्रमितों में से अब तक 2,48,036 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,826 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 297 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मध्यप्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 50,994 हितग्राहियों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 2,46,566 हितग्राहियों को टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).