एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बरेली में 17 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले के पीतांबरपुर स्टेशन के समीप 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।

देश की खबरें | बरेली में 17 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

बरेली (उप्र), 17 जुलाई बरेली जिले के पीतांबरपुर स्टेशन के समीप 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि फरीदपुर कस्बे के निवासी सुखदेव के पुत्र वीर सिंह (17 वर्ष) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक वीर सिंह 11वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि छात्र कुछ दिन से तनाव में था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बिना किसी को कुछ बताए रविवार रात को घर से चला गया था।

मृतक के चाचा शिव कुमार ने बताया कि वीर सिंह कई दिनों से तनाव में था। लेकिन शिव कुमार ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वीर सिंह ने आत्महत्या की है या रेल पटरी पार करते समय गलती से ट्रेन की चपेट में आकर कट गया।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2023 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).