एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार, एक गिरफ्तार, चार नाबालिग भी पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार, एक गिरफ्तार, चार नाबालिग भी पकड़े गए

अंबिकापुर, चार अप्रैल छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया​ सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा है।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता 31 मार्च को विवाह समारोह में शामिल होने के लिये अपने रिश्तेदार के घर गई थी, जब रात में वह वापस लौट रही थी तभी चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित लड़की अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर सोमवार को पकड़ लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).