देश की खबरें | हरियाणा के नूंह जिले में 17 वर्षीय लड़की ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया है।
चंडीगढ़, आठ सितंबर हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया है।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना, 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म.
नूंह जिले के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर कहा कि लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी कुछ दिन पहले घर के निकट खेतों में गई थी, जहां उसके पड़ोसी ने कथित रूप अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपियों ने उसे कुछ देर तक बंधक बनाए रखा और फिर वहां से भाग गए।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

