एजेंसी न्यूज

ओडिशा में संक्रमण मुक्त हुए 17 लोग, अब तक कुल 85 लोग ठीक हुए

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में संक्रमण मुक्त हुए 17 लोग, अब तक कुल 85 लोग ठीक हुए
जमात

भुवनेश्वर, 11 मई ओडिशा में सोमवार को 17 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए और इसी के साथ राज्य में उपचार के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 85 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुंदरगढ़ जिले से सात लोग, भुवनेश्वर से पांच लोग, भद्रक से तीन और बालासोर जिले से दो लोग ठीक हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में उनकी रिपोर्ट दो बार ठीक आई। अब राज्य में 306 लोगों का उपचार चल रहा है।

सोमवार शाम पांच बजे तक राज्य में संक्रमण के 396 मामले हैं। ठीक होने वाले लोगों की सबसे ज्यादा संख्या भुवनेश्वर में है। यहां 50 में से 37 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। इसी प्रकार सुंदरगढ़ जिले में 14 में से 13 लोग तथा बालासोर में 42 में से 11 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि गंजम जिले में 137 लोगों का उपचार चल रहा है वहीं जाजपुर जिले में 61 मरीजों में से दो लोग ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).