एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल में मानसून की शुरुआत से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 17 लोगों की मौत, 38 सड़कें बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य लापता हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल में मानसून की शुरुआत से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 17 लोगों की मौत, 38 सड़कें बंद

शिमला, 28 जून हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य लापता हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसने कहा कि बारिश संबंधित घटनाओं में 17 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सात की मौत अचानक आई बाढ़ में हुई, चार की डूबने से, दो-दो लोगों की मौत करंट लगने और ऊंचाई से गिरने से हुई। एक व्यक्ति की मौत सांप के काटने से और एक व्यक्ति की मौत अन्य कारण से हुई।

शनिवार को पहाड़ी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश संबंधी घटनाओं के कारण राज्य में 38 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 23, मंडी में नौ, ऊना में चार तथा लाहौल एवं स्पीति और सिरमौर जिलों में एक-एक सड़क बंद है।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने रविवार और सोमवार को राज्य के 12 जिलों में से 4-6 जिलों के लिए भारी वर्षा का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

राज्य के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है जबकि बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर में सोमवार को बारिश होने की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने सोलन, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ के खतरा का भी अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).