एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 17 नये मामले,एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के 17 नये मामले सामने आने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,903 हो गयी, वहीं संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई।

देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 17 नये मामले,एक मरीज की मौत

लेह, 18 दिसंबर लद्दाख में कोविड-19 के 17 नये मामले सामने आने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,903 हो गयी, वहीं संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से लेह में एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई,जिससे लद्दाख में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है, जिनमें लेह से 159 और करगिल से 58 मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक नए मामलों में 15 मामले लेह में दो मामले करगिल में सामने आए। लेह से संक्रमण के कुल 18,237 और करगिल से संक्रमण के 3,666 मामले सामने आए हैं।

लेह में दस और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21,513 हो गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 173 हो गयी है, जिनमें से 159 मरीज लेह में और 14 मरीज करगिल में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).