एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 17 जुलाई : महिलाओं को सार्वजनिक सेवाओं की परीक्षा में भाग लेने का पात्र घोषित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

देश की खबरें | 17 जुलाई : महिलाओं को सार्वजनिक सेवाओं की परीक्षा में भाग लेने का पात्र घोषित किया गया

देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | आज रात 8:30 बजे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ECOSOC को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर दी जानकारी: 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।

यह भी पढ़े | राजस्थान के सियासी संग्राम में वायरल ऑडियो से भूचाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया फेक, कहा- मैं जांच के लिए तैयार.

1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893 : इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

19।9 : यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1943 : ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1948 : भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली

1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।

1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर कैप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा।

2008 : अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

2018ः हिंदी सिने जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).