जरुरी जानकारी | ई- वाणिज्य क्षेत्र में आर्डर में 17 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ई- वाणिज्य क्षेत्र न केवल कोविड- 19 संबंधी लॉकडाउन के प्रभाव से तेजी से उबरकर निकला है बल्कि इस क्षेत्र में आर्डर की मात्रा में भी 17 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है।
नयी दिलली, 21 अगस्त एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ई- वाणिज्य क्षेत्र न केवल कोविड- 19 संबंधी लॉकडाउन के प्रभाव से तेजी से उबरकर निकला है बल्कि इस क्षेत्र में आर्डर की मात्रा में भी 17 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है।
ई- वाणिज्य समाधान प्लेटफार्म ‘यूनिकामर्स’ द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान उपभोक्ताओं की खरीदारी के तौर तरीके और प्राथमिकता में भी उल्लेखनीय बदलाव आया है।
यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘... ई- कामर्स क्षेत्र न केवल सुस्ती से बाहर निकला है बल्कि लॉकडाउन से पहले के मुकाबले उसके आर्डर में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उपभोक्ता के खरीदारी के तौर तरीकों और पसंद में उल्लेखनीय रूप से बदलाव आया है। स्वास्थ्य और औषधि तथा रोज मर्रा के त्वरित उपभोग के सामान (एफएमसीजी) और कृषि क्षेत्र में तेजी आई है और तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। पहली बार आनलाइन खरीदारी करने वाली की संख्या बढ़ने से यह स्थिति बनी है।’’
विभिन्न श्रेणियों में ब्रांड अब डजिटलीकरण की तरफ बढ़ रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को खरीदारी के नित नये अनुभव मिल रहे हैं।
यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड- 19 के बाद जब ई- वाणिज्य ने कामकाज शुरू किया, उत्पादों की वापसी की दर 10 से 30 प्रतिशत तक कम हो गई। वापसी की यह दर उत्पाद की श्रेणी के अनुरूप कम हुई।
वापसी दर में आई इस कमी को नये सुरक्षा नियमों से जोड़कर देखा जा सकता है। इसके साथ ही आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती मांग भी इसमें शामिल है जो कि आम तौर पर वापस नहीं लिये जाते हैं।
यूनिकामर्स के सीईओ कपिल मखीजा ने कहा कि दुनिया इस समय कोविड-19 के प्रभाव से जूझ रही है। भारत में ई- कामर्स उद्योग को इस दौरान वर्ष की शुरुआत से ही काफी बढ़ावा मिल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)