एजेंसी न्यूज

Coronavirus Cases Update in India: देश में COVID-19 के 16,946 नए मामले दर्ज, एक दिन में 198 संक्रमितों की हुई मौत

भारत में कोविड-19 के 16,946 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,12,093 हो गए, जिनमें से 1,01,46,763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 198 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,727 हो गई.

Coronavirus Cases Update in India: देश में COVID-19 के 16,946 नए मामले दर्ज, एक दिन में 198 संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 14 जनवरी: भारत में कोविड-19 (COVID-19) के 16,946 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,12,093 हो गए, जिनमें से 1,01,46,763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 198 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,727 हो गई. आंकड़ों के अनुसार कुल 1,01,46,763 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.52 हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है.

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब भी तीन लाख से कम है. अभी 2,13,603 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccine Update: त्रिपुरा, मणिपुर और सिक्किम को भी मिला COVID-19 का टिका

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (Indian Council of Medical Sciences) के अनुसार देश में अभी तक कुल 18,42,32,305 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. उनमें से 7,43,191 नमूनों की जांच बुधवार को की गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).