एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 169 नए मामले, आंकड़ा 4,595 तक पहुंचा

यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 169 नए मामले, आंकड़ा 4,595 तक पहुंचा
जमात

भोपाल, 15 मई मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 169 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 4,595 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 239 पहुंच गया है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में दो मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 98 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 45, भोपाल में 35, खरगोन, बुरहानपुर में नौ, जबलपुर एवं खंडवा में आठ—आठ, देवास में सात, मंदसौर में चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन, धार में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर, नीमच, ग्वालियर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 61 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 26, बुरहानपुर में 27, जबलपुर में 11, उज्जैन में 10, धार में सात और ग्वालियर में पांच नये मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,299 हो गई है, जबकि भोपाल में 926, उज्जैन में 284, जबलपुर में 168, खरगोन में 99, धार में 96, रायसेन में 65, खंडवा में 81, बुरहानपुर में 122, मंदसौर में 57, देवास में 58, होशंगाबाद में 37, नीमच में 49, ग्वालियर में 36 एवं रतलाम में 28 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के दमोह एवं दतिया जिलों में आज पहली बार कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 44 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं। दतिया में तीन कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं, जबकि दमोह में एक संक्रमित पाया गया है।

उन्होंने कहा कि बैतूल, श्योपुर एवं अलीराजपुर जिलों में पिछले 21 दिनों में कोई भी नया कोरोना वायरस संक्रमित नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2,073 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 2,283 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 93,849 लोगों की कोविड—19 की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).