देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 169 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 169 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 2,57,068 हो गयी है।
भोपाल, 11 फरवरी मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 169 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 2,57,068 हो गयी है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,828 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से रतलाम में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 लोगों की मौत इंदौर में हुई है। भोपाल में 617, उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 228 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई है।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के 33 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 47 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,57,068 संक्रमितों में से अब तक 2,51,320 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 1,920 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 199 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

