एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 16,838 नए मामले सामने आए, 113 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,838 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,73,761 हो गई, वहीं 1,08,39,894 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 16,838 नए मामले सामने आए, 113 और मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, पांच मार्च भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,838 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,73,761 हो गई, वहीं 1,08,39,894 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 113 और मरीजों की मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,57,548 हो गई।

देश में अभी 1,76,319 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.58 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,08,39,894 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.01 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 21,99,40,742 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,61,834 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 113 लोगों की मौत वायरस से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 60, पंजाब के 15 और केरल के 14 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,57,548 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,340, तमिलनाडु के 12,508, कर्नाटक के 12,350, दिल्ली के 10,915, पश्चिम बंगाल के 10,273, उत्तर प्रदेश के 8,729 और आंध्र प्रदेश के 7,171 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).