देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस के 16815 नये रोगी, 155 और मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बुधवार को कोराना वायरस संक्रमण के 16,815 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 155 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अभी 1,96,683 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन है। राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 5,021 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सा विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
जयपुर, पांच मई राजस्थान में बुधवार को कोराना वायरस संक्रमण के 16,815 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 155 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अभी 1,96,683 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन है। राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 5,021 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सा विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
चिकित्सा विभाग के आंकडों के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में 16,815 और संक्रमित मिले है। इसमें जयपुर में 3301, उदयपुर में 1452, जोधपुर में 1401, अलवर में 901, गंगानगर में 836, कोटा में 678, बीकानेर में 609, हनुमानगढ में 602, सीकर में 561, चूरू में 529 नये रोगी शामिल है।
इसके अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में इस दोरान 17,022 और मरीज ठीक हुए है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

