देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 167 नए मामले, दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 167 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,56,758 तक पहुंच गयी।
भोपाल, नौ फरवरी मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 167 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,56,758 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,825 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल और हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 616, उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 228 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 33 नये मामले इंदौर में आये जबकि
भोपाल में 44 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,56,758 संक्रमितों में से अब तक 2,50,946 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 1,987 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 219 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

