देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 166 नए मामले, अब तक नौ की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 166 ताजा मामले सामने आए । इनमें सेना के शिविर के 25 लोग शामिल हैं ।
गुवाहाटी, 18 जून असम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 166 ताजा मामले सामने आए । इनमें सेना के शिविर के 25 लोग शामिल हैं ।
सरकार के मंत्री ने इसकी जानकारी दी ।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि नये मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,861 हो गई।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या नौ हो गई।
अब तक सामने आई नौ मौतों में से तीन मरीजों को कैंसर भी था।
मंत्री ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात 84 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)