देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 165 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14,077 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में सेना के तीन जवानों समेत कम से कम 165 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,077 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 23 अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश में सेना के तीन जवानों समेत कम से कम 165 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,077 हो गई है।

शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 29 लोगों को छोड़कर बाकी मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें कोविड देखभाल केंद्र भेजा गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: दाढ़ी रखने पर सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर मौलवियों ने जताई आपत्ति, SP निलंबित.

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 59 वर्षीय एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। व्यक्ति की मौत ईस्ट सियांग के कोविड-19 अस्पताल में हुई। वह सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी थे।

कुल नए 165 मामलों में से 43 लोहित से, कैपिटल काम्प्लेक्स क्षेत्र से 32, ईस्ट सियांग से 23, नामसाई से 13, वेस्ट सियांग से 10 और वेस्ट कमांग से आठ मामले सामने आए हैं। अपर सियांग से छह, तिरप और चांगलागं से पांच-पांच, लोंगडिंग और पक्के केसांग से चार-चार मामले, अपर सुबानसिरी, तवांग, लोअर दिबांग घाटी, पापुमपारे से दो-दो और अंजॉ और लोअर सियांग से एक-एक मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के गया में गांधी मैदान में एक सार्वजनिक रैली को किया संबोधित: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया, ‘‘ सेना के तीन जवान और सीमा सड़क संगठन के 41 कर्मी नए मरीजों में शामिल हैं।’’

डॉक्टर जाम्पा ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 2,638 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,407 हो गई है। राज्य में स्वस्थ होने की दर अब 81.03 फीसदी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान