एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 165 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए और उनमें से ज्यादातर मामले मुंबई से हैं।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 165 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

मुंबई, 28 अप्रैल महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए और उनमें से ज्यादातर मामले मुंबई से हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार राज्य में दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी।

इसके साथ ही राज्य में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 78,77,429 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,840 हो गई।

राज्य में बुधवार को 186 मामले दर्ज किए गए थे और किसी मरीज की मृत्यु होने की खबर नहीं थी।

विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि मुंबई में पिछले 24 घंटों में 90 मामले दर्ज किए गए। इस बीच पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 157 लोग संक्रमण मुक्त हुए जिससे स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 77,28,628 हो गई। राज्य में अभी 961 मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 27,248 नमूनों के परीक्षण किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).