देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 165 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 7,024 तक पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 7,024 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से पांच और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 305 हो गई है।

जियो

भोपाल, 26 मई मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 7,024 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से पांच और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 305 हो गई है।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल, इंदौर, खंडवा, दतिया और मंडला में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की पीआरवी कैंटिन में बनता है 1200 से ज्यादा लोगों के लिए काढ़ा.

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 117 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 54, भोपाल में 49, बुरहानपुर में 13, खंडवा में 12, जबलपुर में नौ, खरगोन, मंदसौर एवं देवास में आठ—आठ, होशंगाबाद, धार, सागर, नीमच एवं रायसेन में तीन—तीन, ग्वालियर में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, झाबुआ, शाजापुर, उमरिया, दतिया, मंडला तथा अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले आए हैं, जबकि भोपाल में 32, उज्जैन में 26, बुरहानपुर में 15, ग्वालियर में 10, सागर में नौ एवं सिंगरौली में चार नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | Heatwave in India: राजधानी दिल्‍ली में गर्मी ने तोड़े कई सालों के रिकॉर्ड, पालम में पारा 47 के पार.

उन्होंने कहा कि इंदौर में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,103 हो गई है, जबकि भोपाल में 1,303, उज्जैन में 601, जबलपुर में 213, खरगोन में 119, धार में 114, ग्वालियर 117, रायसेन में 68, खंडवा में 232, बुरहानपुर में 293, मंदसौर में 90, देवास में 83, होशंगाबाद में 37, नीमच में 90, बड़वानी में 41, मुरैना में 85, भिण्ड में 51, सागर 86, रतलाम में 31, रीवा में 30, डिण्डोरी में 16 एवं सिंगरौली में कोविड-19 के मामलों की संख्या 11 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 50 जिलों में कोविड—19 के मामले पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण राज्य में कुल सक्रिय निषिद्ध क्षेत्र 863 हैं। प्रदेश में 3,030 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक कुल 3,689 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

राज्य में अब तक कुल 1,41,508 लोगों की कोविड—19 संबंधी जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\