एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 16,408 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 7,80,689 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 16,408 नये मामले सामने आने के साथ रविवार को कुल आंकड़ा बढ़ कर 7,80,689 पहुंच गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 16,408 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 7,80,689 हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 अगस्त महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 16,408 नये मामले सामने आने के साथ रविवार को कुल आंकड़ा बढ़ कर 7,80,689 पहुंच गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक 296 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 24,399 हो गई।

यह भी पढ़े | Bhupesh Baghel के दो कर्मी पाए गए COVID-19 से संक्रमित, मुख्यमंत्री चार दिन तक रहेंगे पृथक-वास में.

मुंबई में रविवार को 1,237 मामले सामने आये और 30 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही मुंबई में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,44,626 हो गये। वहीं, शहर में अब तक 7,626 मरीजों की मौत हुई है।

मुंबई महानगर क्षेत्र के नवी मुंबई में 488 और कल्याण डोम्बीवली में 366 नये मामले सामने आये।

यह भी पढ़े | World Chess Olympiad 2020: राहुल गांधी ने भारतीय शतरंज टीम को शुभकामनाएं दीं.

पुणे में 1,163 मामले, पिंपरी चिंचवड में 1,072 , नागपुर शहर में 836, नासिक शहर में 1,049, कोल्हापुर शहर में 305, सांगली शहर में 297, लातूर में 154 और नांदेड़ में 128 मामले रविवार को सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज दिन में दर्ज की गई 296 मौतों में 220 मौतें पिछले 48 घंटे में हुई जबकि 43 मौतों के आंकडें पिछले हफ्ते के हैं और शेष 33 मौतें पिछले हफ्ते से पहले की हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में करीब 7,690 मरीजों के इस रोग से उबरने के बाद उन्हें रविवार को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ, राज्य में अब तक 5,62,401 मरीज संक्रमण मुक्त हो गये हैं।

राज्य में कोविड-19 मरीजों की मृत्यु दर 3.13 प्रतिशत है। राज्य में अभी 1,93,548 मरीज इलाजरत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).