देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आये, चार और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आये जबकि चार और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में दी गई।
देहरादून, 21 जनवरी उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आये जबकि चार और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में दी गई।
इस बीच, प्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 34 जगहों पर 2087 लाभार्थियों को टीके लगाये गए। सोलह जनवरी को शुरू हुए इस अभियान में अब तक 8206 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के 162 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95354 हो गयी है।
विभाग के अनुसार नये मामलों में सर्वाधिक 67 मामले देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 54, और हरिद्वार में 21 मामले सामने आये।
विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश में चार और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महामारी से अब तक प्रदेश में 1626 मरीज जान गंवा चुके हैं।
प्रदेश में बृहस्पतिवार को 283 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 90547 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 1876 है। प्रदेश में कोविड-19 के 1305 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

