देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 162 नए मामले आए, एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 162 नए मामले सामने आये और इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में अब तक आए लोगों की कुल संख्या 2,56,017 तक पहुंच गयी है।
भोपाल, पांच फरवरी मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 162 नए मामले सामने आये और इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में अब तक आए लोगों की कुल संख्या 2,56,017 तक पहुंच गयी है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है जिससे अबतक प्रदेश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 3,819 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 614, उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 227 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 28 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 34 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,56,017 संक्रमितों में से अब तक 2,50,005 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,193 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 299 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

