देश की खबरें | मुंबई में 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य मुंबई के निचले परेल इलाके में तीन नाबालिगों समेत छह लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 24 दिसंबर मध्य मुंबई के निचले परेल इलाके में तीन नाबालिगों समेत छह लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीन वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बताए जा रहे तीन अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात एक चॉल में हुई।
अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी पीड़िता का दोस्त है और दोनों एक अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने चॉल में गए थे।
उन्होंने कहा कि अन्य पांच आरोपी भी वहां जन्मदिन मनाने के लिए उपस्थित थे, लेकिन बाद में रात के दौरान चॉल के निवासियों ने लड़की के चीखने की आवज सुनी और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि जब एन एम जोशी मार्ग थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां नाबालिग लड़की और आरोपी मिले।
पुलिस ने कहा कि लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों नाबालिग आरोपियों को डोंगरी स्थित बाल गृह में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

