महाराष्ट्र से त्रिपुरा लौटे 16 लोग कोविड-19 से संक्रमित, कुल मामले 191 पहुंचे

देब ने राज्य में लौटने वाले यात्रियों से कोरोनो वायरस संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने और उनसे सहयोग करने के लिए कहा।

जियो

अगरतला, 24 मई त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र से त्रिपुरा लौटे 16 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 191 हो गए हैं।

देब ने राज्य में लौटने वाले यात्रियों से कोरोनो वायरस संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने और उनसे सहयोग करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को त्रिपुरा में कोविड-19 के लिए 996 नमूनों की जांच की गई थी।

देब ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘उनमें से 16 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। सभी महाराष्ट्र से लौट कर आए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी यात्रियों को पृथक-वास निर्देशों का पालन करने और सरकार का सहयोग करने का अनुरोध किया जा रहा है।’’

अधिकारियों ने कहा कि त्रिपुरा में अब तक 23,418 लोगों को निगरानी में रखा गया है। उनमें से, 15,736 को 14 दिनों का पृथक-वास को पूरा करने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

राज्य में 359 लोग संस्थागत पृथक-वासों में हैं जबकि 7,327 लोग अपने घरों में पृथक-वास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू