देश की खबरें | मेथनॉल मिले सेनेटाइजर पीने से 16 व्यक्तियों की मौत: आंध्र प्रदेश पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मेथनॉल मिला सेनेटाइजर पीने से कम से कम 16 व्यक्तियों की मौत हो गई। इन लोगों ने इसका सेवन शराब की जगह किया था। साथ ही इसके अवैध वितरण में लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 11 अगस्त आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मेथनॉल मिला सेनेटाइजर पीने से कम से कम 16 व्यक्तियों की मौत हो गई। इन लोगों ने इसका सेवन शराब की जगह किया था। साथ ही इसके अवैध वितरण में लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

इसमें जान गंवाने वाले लोग शराब के नशे के आदी थे और उन्होंने शराब के विकल्प के तौर पर हैंड सेनेटाइजर का सेवन किया था क्योंकि पिछले महीने विभिन्न तिथियों पर कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के मद्देनजर प्रकाशम जिले के कुरीचेडू में शराब की नियमित दुकानें बंद थीं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Care & Precautions: नहीं खत्म हुया है कोरोना वायरस का कहर, हर कदम पर बरतें एहतियात.

प्रकाशम के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने मंगलवार को कहा कि जिला पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने पाया कि ‘परफेक्ट गोल्ड’ नामक एक विशेष सेनेटाइजर मौत का कारण बना क्योंकि यह इथेनॉल के बजाय विषाक्त मेथनॉल से बना था।

तेलंगाना में विकराबाद जिले के एस श्रीनिवास उर्फ जाजुला नाम के एक व्यक्ति ने हैदराबाद शहर में एक किराए के कमरे से अपने भाई शिव कुमार के साथ मिलकर अवैध रूप से सेनेटाइजर बनाया और इसे विभिन्न माध्यमों से बेचना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत और बिगड़ी, अभी भी वेंटिलेटर पर.

एसपी ने ओंगोल में संवाददाताओं से कहा कि एक अन्य व्यक्ति केशव अग्रवाल ने मिलावटी उत्पाद का वितरण शुरू किया क्योंकि इसमें मुनाफा अधिक था। उन्होंने बताया कि हैदराबाद के जीदिमेटला के मोहम्मद दाऊद और मोहम्मद हाजी साब ने श्रीनिवास को सेनेटाइटर बनाने के लिए मेथनॉल और अन्य सामग्री की आपूर्ति की।

कौशल ने कहा, ‘‘हमारी एसआईटी ने इन पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। बाद में कुरीचेडू में पांच मेडिकल दुकानों के मालिकों को भी गंभीर लापरवाही के लिए गिरफ्तार किया गया।’’

वास्तव में, कुरीचेडू में रिक्शा चालकों, कुछ भिखारियों और अन्य गरीब लोगों द्वारा आठ ब्रांड के सेनेटाइज़र का सेवन किया गया था, जो शराब के आदी थे।

एसपी ने कहा कि जांच के दौरान सात अन्य ब्रांड का भी परीक्षण किया गया और उन्हें ‘‘सही’’ पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\