जयपुर, 13 सितम्बर राजस्थान में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं समेत सोलह लोगों ने बुधवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये । पार्टी ने इसकी जानकारी दी।
पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि भाजपा के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों में विश्वास जताते हुए आज पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों और कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों के कुल 16 लोग प्रदेश कार्यालय में भाजपा में शामिल हो गये ।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा ''राज्य की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है और भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।''
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ गया है और लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में अब परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। प्रदेश की जनता अब इस तुष्टिकरण और जनविरोधी सरकार को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुकी है।
वहीं टोंक में परिवर्तन यात्रा के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस के कुशासन से परेशान है।
उन्होंने कहा,' आज प्रदेश महिला अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में शीर्ष पर है, यह कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज है।'
उधर, ब्यावर में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि अब यह परिवर्तन संकल्प यात्रा कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर करने का जनसंकल्प बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में बेरोजगारी को लेकर कई वादे किये, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY