देश की खबरें | 16 अक्टूबर : लार्ड कर्जन ने बंगाल के विभाजन का फैसला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दरअसल बंगाल का विभाजन जैसे पूरे देश को एक कर गया और स्कूल कालेज से लेकर नुक्कड़ चौराहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए। इस दौरान विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार की आंधी ने अंग्रेज सरकार को हिलाकर रख दिया। बाद में इस फैसले को वापस लेने का निर्णय किया गया, लेकिन अंग्रेजों के खिलाफ विरोध की जो लहर उठी थी, वह और बलवती होती रही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दरअसल बंगाल का विभाजन जैसे पूरे देश को एक कर गया और स्कूल कालेज से लेकर नुक्कड़ चौराहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए। इस दौरान विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार की आंधी ने अंग्रेज सरकार को हिलाकर रख दिया। बाद में इस फैसले को वापस लेने का निर्णय किया गया, लेकिन अंग्रेजों के खिलाफ विरोध की जो लहर उठी थी, वह और बलवती होती रही।

देश दुनिया के इतिहास में 16 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | गुजरात में कोविड-19 के 1,185 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,56,283 हुई, अब तक 3,609 लोगों की मौत: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1788 : मराठों ने शाह आलम को दिल्ली की गद्दी पर बिठाया।

यह भी पढ़े | Bihar assembly election 2020: भाकपा (माले) ने जारी किया घोषणापत्र, भूमि, कृषि सुधार पर जोर.

1868 : डेनमार्क ने निकोबार द्वीप समूह के अधिकार ब्रिटेन को बेचे और इसके साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से डेनमार्क के दखल का आखिरी निशान भी मिट गया।

1905 : भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन के आदेश पर बंगाल का विभाजन।

1942 : बंगाल में आए प्रलयंकारी तूफान में 40 हजार लोगों की मौत।

1948 : हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा डूीम गर्ल हेमा मालिनी का जन्म।

1951: आधुनिक पाकिस्तान की स्थापना में योगदान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लियाकत अली की एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई।

1959 : राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद का उद्घाटन।

1964 : परमाणु स्पर्धा में शामिल होने को उत्सुक चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया।

1968 : हर गोबिन्द खुराना को मेडिसिन और फिजियोलॉजी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1978 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की ।

1996 : ब्रिटिश सरकार ने डनब्लेन नरसंहार के बाद देश में लगभग हर तरह की हैंडगन पर रोक लगाने की योजना का खुलासा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\