झारखंड में कोरोना के 16 नये मामले , कुल संख्या 197 हुई
अधिकारियों के अनुसार पलामू से सात, रांची से पांच, हजारीबाग से दो, कोडरमा एवं जमशेदपुर से एक-एक मामले सामने आए हैं।
रांची, 14 मई झारखंड में प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों के कारण कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना निरंतर जारी है और बृहस्पतिवार को राज्य में 16 नए संक्रमितों का पता चला जिससे राज्य में ऐसे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 197 हो गयी।
अधिकारियों के अनुसार पलामू से सात, रांची से पांच, हजारीबाग से दो, कोडरमा एवं जमशेदपुर से एक-एक मामले सामने आए हैं।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पलामू के सात संक्रमितों में से चार सूरत से और तीन छत्तीसगढ़ से लौटे प्रवासी हैं। रांची में मिले पांच संक्रमितों में से तीन अनगड़ा की हैं। इसके अलावा कोकर की एक गर्भवती महिला और रिम्स अस्पताल के नेत्र विभाग की एक नर्स के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
हजारीबाग में मिले दोनों संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं और इनमें से एक मुंबई से और एक कोलकाता से यहां वापस आये थे।
कोडरमा में मिला संक्रमित कोलकाता से लौटा था।
प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 1529 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 16 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुयी।
राजधानी रांची में अब संक्रमितों की कुल संख्या 102 हो गयी है जिनमें से 61 ठीक हो गये हैं और 39 का इलाज चल रहा है। यहां दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
बोकारो में दस संक्रमितों में से नौ ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो गयी थी।
इसी प्रकार हजारीबाग में 12 और गिरिडीह में दस कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गढ़वा में 23 एवं पलामू में 15 कोरोना मरीज पाये जा चुके हैं।
रांची के अलावा धनबाद में चार, सिमडेगा में दो, जामताड़ा में दो, गिरिडीह में 10, कोडरमा में छह व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देवघर में संक्रमितों की कुल संख्या चार है जबकि गढ़वा में संक्रमितों की संख्या 23 है। इसके अलावा दुमका एवं जमशेदपुर में क्रमशः दो और तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
रिम्स निदेशक डीके सिंह ने बताया कि रिम्स के ग्यारह मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
राज्य में अब तक कुल 87 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और शेष 107 मरीज इलाजरत हैं।
रांची में संक्रमितों की कुल संख्या 102 है जिनमें से 39 का इलाज जारी है।
रांची केा देश के 129 अन्य जिलों के साथ रेड जोन घोषित किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

