Sikkim Flash Flood: तीस्ता नदी में मोर्टार शेल की बाढ़, 16 गोलों को बंगाल में किया गया डिफ्यूज
सिक्किम में पिछले सप्ताह बादल फटने और फिर अचानक बाढ़ आने के बाद तीस्ता नदी में बहकर आये मोर्टार के 16 और गोले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में निष्क्रिय किये गये.
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 13 अक्टूबर: सिक्किम में पिछले सप्ताह बादल फटने और फिर अचानक बाढ़ आने के बाद तीस्ता नदी में बहकर आये मोर्टार के 16 और गोले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में निष्क्रिय किये गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. क्रांति पुलिस चौकी प्रभारी मंसूरुद्दीन ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को चेंगमारी ग्राम पंचायत के एक क्षेत्र में मोर्टार के 16 और गोले बरामद किए और उन्हें निष्क्रिय कर दिया.
इससे पहले बुधवार को भी मोर्टार के 20 गोलों को निष्क्रिय किया गया था. पुलिस का मानना है कि मोर्टार के ये गोले सेना के थे और पड़ोसी राज्य सिक्किम में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के पानी में बहकर यहां आ गये.
पिछले सप्ताह जिले में तीस्ता नदी की बाढ़ के पानी में बहकर आया मोर्टार का एक गोला फटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गये थे, जिसके बाद यह कवायद की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर मोर्टार के 36 गोले निष्क्रिय किये गये हैं. तलाशी अभियान जारी रहेगा.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

