देश की खबरें | उधमपुर में सड़क हादसे में 16 श्रद्धालु जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही एक मिनी बस उधमपुर जिले में सड़क से फिसल कर 15 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 16 श्रद्धालु जख्मी हो गए। वे दिल्ली के रहने वाले हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उधमपुर/जम्मू, 10 जनवरी जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही एक मिनी बस उधमपुर जिले में सड़क से फिसल कर 15 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 16 श्रद्धालु जख्मी हो गए। वे दिल्ली के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना शनिवार देर रात चेनानी के पास हुई। बस पटनीटॉप पर्वत रिसॉर्ट से लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि बस रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जा रही थी, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से फिसलकर 15 फुट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव कर्मी तत्काल हरकत में आए और 16 घायलों को उधमपुर में उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 10 श्रद्धालु सुरक्षित बच गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\