देश की खबरें | बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अनुचित साधन अपनाने के आरोप में 16 अभ्यर्थी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल सोलह अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के दौरान कथित रूप से अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पटना, 25 जनवरी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल सोलह अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के दौरान कथित रूप से अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) उन अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण कर रहा है, जिन्होंने पिछले वर्ष अगस्त में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

सीएसबीसी ने एक बयान में कहा, "लिखित परीक्षा पास करने वाले 7,771 उम्मीदवारों की पीईटी के दौरान 16 को अनुचित साधनों का उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया क्योंकि उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति शुक्रवार को लिखित परीक्षा से मेल नहीं खाती थी। उन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।"

शारीरिक दक्षता परीक्षण में दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 9,600 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होना था, लेकिन केवल 7,771 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए।

उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस में कांस्टेबल के 21,391 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान