देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,590 नए मामले, 18 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,590 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में 18 और लोगों की मौत हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 16 सितंबर जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,590 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में 18 और लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 58,244 और मृतकों की संख्या बढ़कर 932 हो गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus: भारतीय सेना में बढ़ रहे हैं COVID-19 के मामले, 19 हजार से ज्यादा जवान हुए संक्रमित.

अधिकारियों ने बताया, '' केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,590 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से जम्मू में 832 और कश्मीर घाटी से 768 मामले हैं।''

उन्होंने बताया कि यह लगातार 14वां ऐसा दिन है जब 24 घंटे में 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | New Parliament Building: भारत का नया संसद भवन, 861.9 करोड़ में बनाएगी टाटा ग्रुप.

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 225 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जम्मू जिले में 221 नए मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि यहां अब 19,503 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 37,809 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में इस अवधि में 18 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 11 जम्मू और घाटी में सात लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 932 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज