एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में शनिवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नये मामले सामने आये हैं जबकि इसी अवधि में 172 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नये मामले सामने आये

अमरावती, 23 जनवरी आंध्र प्रदेश में शनिवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नये मामले सामने आये हैं जबकि इसी अवधि में 172 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1.28 करोड़ नमूने की जांच की जा चुकी है जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,86,852 हो गयी है । प्रदेश में संक्रमण दर 6.91 फीसदी है।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में अब तक कुल 8,78,232 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं।

एक अन्य मरीज की मौत के साथ ही इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 7,147 पर पहुंच गयी है।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,473 है ।

प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).