देश की खबरें | तेंलगाना में कोविड-19 के 157 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 157 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,95,988 हो गए। वहीं संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,613 हो गई।

हैदराबाद, 10 फरवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 157 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,95,988 हो गए। वहीं संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,613 हो गई।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी किए गए नौ फरवरी रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 27 नए मामले सामने आए। इसके बाद मेडचल-मल्काजगिरि में 11 और रंगारेड्डी में 10 नए मामले सामने आए।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में संक्रमण के अभी तक कुल 2,95,988 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,92,578 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 1,797 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

राज्य में अभी तक 81.84 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 98.84 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\