एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 156 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 156 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

अमरावती, 11 दिसंबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 156 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,74,708 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,465 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 188 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 20,58,289 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,954 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में चित्तूर में सर्वाधिक 31 नए मामले सामने आए। इसके बाद पश्चिम गोदावरी में 27, गुंटूर में 24, कृष्णा में 18, विशाखापत्तनम में 12, पूर्वी गोदावरी में 11 जबकि श्रीकाकुलम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए।

कृष्णा, एसपीएस नेल्लोर और विशाखापत्तनम जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).