देश की खबरें | महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोरोना वायरस के 156 नए मामले, चार मौत हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के 156 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 48,293 हो गए। एक अधिकारी ने यह शनिवार को यह जानकारी दी।
औरंगाबाद, 20 फरवरी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के 156 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 48,293 हो गए। एक अधिकारी ने यह शनिवार को यह जानकारी दी।
इन नए मामलों का पता शुक्रवार को चला।
अधिकारी ने बताया कि इनमें से 143 मामले औरंगाबाद शहर के हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में चार मौत हुईं, जिनमें से, तीन जिले के ग्रामीण हिस्सों में हुई हैं, जिससे जिले में मृतकों की संख्या 1,250 हो गई।
अधिकारी के अनुसार, दिन में 55 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे जिले में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 46,342 हो गई।
वर्तमान में शहर में 701 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

