विदेश की खबरें | कीव में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में 15 लोगों की मौत, 156 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हमलों में मुख्य रूप से राजधानी कीव को निशाना बनाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हमलों में मुख्य रूप से राजधानी कीव को निशाना बनाया गया।

कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि रातभर हुए हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी है। बमबारी से नौ मंजिला एक रिहायशी इमारत ध्वस्त हो गयी तथा कई अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं। आपातकालीन कर्मी मलबे से लोगों को निकालने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि कीव में 139 लोग घायल हुए हैं। मेयर विताली क्लित्सको ने घोषणा की कि बुधवार को आधिकारिक तौर पर शोक दिवस मनाया गया।

यह हाल के महीनों में यूक्रेन की राजधानी में हुए सबसे घातक हमलों में से एक है और हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब युद्ध को खत्म करने के लिए दो दौर की शांति वार्ता बेनतीजा रही है।

रूस ने दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में भी ड्रोन हमले किए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 17 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह कीपर ने यह जानकारी दी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को ‘‘कीव पर सबसे भयानक हमलों में से एक’’ बताया और कहा कि रूसी सुरक्षा बलों ने रातभर में यूक्रेन पर 440 से ज्यादा ड्रोन और 32 मिसाइलें दागीं।

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘ऐसा सिर्फ इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह युद्ध जारी रखने का जोखिम उठा सकते हैं। वह चाहते हैं कि युद्ध जारी रहे। यह बहुत परेशान करने वाली बात है कि दुनिया के ताकतवर लोग इस ओर से आंखें मूंद लेते हैं।’’

यह हमला करीब नौ घंटे तक चला और यह कीव को निशाना बनाकर किया गया नया ड्रोन और मिसाइल हमला है। यह हमला ऐसे वक्त में किया गया है कि जब विश्व नेता कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए जुटे हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के भी इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमले में छर्रा लगने से घायल हुए एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गयी है। मंगलवार को रातभर विस्फोट की आवाजें सुनी गयीं।

क्लिमेंको ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल से किए गए हमले में एक रिहायशी इमारत में बने 30 अपार्टमेंट नष्ट हो गए।

शहर के स्वियातोशिन्स्की और सोलोमिंस्की प्रांत में भी लोग घायल हुए हैं। कीव के मेयर विताली क्लित्स्को बताया कि यूक्रेनी हवाई रक्षा प्रणाली के ध्वस्त हो जाने से गिरे मलबे के कारण शहर के दो अन्य प्रांतों में आग लग गयी है।

यूक्रेनी सेना ने रूस के खिलाफ घरेलू स्तर पर निर्मित लंबी दूरी के ड्रोन से जवाबी हमला किया है। रूसी सेना ने कहा कि उसने सोमवार शाम से मंगलवार सुबह के बीच 10 रूसी क्षेत्रों में 203 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

जी-7 के मेजबान देश कनाडा ने जेलेंस्की को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है, जहां उनके विश्व नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात करने की संभावना है।

जेलेंस्की को मंगलवार को कनाडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करनी थी, लेकिन व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि ट्रंप पश्चिम एशिया में तनाव के कारण मंगलवार रात के बजाय सोमवार रात को वाशिंगटन लौट रहे हैं।

रूस ने हाल के सप्ताहों में रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन और मिसाइलें छोड़ी हैं। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एजेंसी द्वारा रूसी क्षेत्र में हवाई अड्डों पर युद्धक विमानों को निशाना बनाने का अभियान शुरू किए जाने के बाद मॉस्को ने हमले तेज कर दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड