एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,539 नये मामले, 12 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,539 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,07,730 हो गई है। वहीं, महामारी से 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,778 हो गई है।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,539 नये मामले, 12 मरीजों की मौत

अमरावती, 26 अगस्त आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,539 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,07,730 हो गई है। वहीं, महामारी से 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,778 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,140 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,79,504 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,448 हो गई है।

संक्रमण के नये मामलों में चित्तूर जिले में सर्वाधिक 243 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पूर्वी गोदावरी में 228, कृष्णा में 194, एसपीएस नेल्लोर में 176, पश्चिम गोदावरी में 163, गुंटूर में 127 और प्रकाशम में कोरोना वायरस संक्रमण के 126 नये मामले सामने आए।

चित्तूर और कृष्णा जिले में कोविड-19 के तीन-तीन मरीजों की मौत हुई। प्रकाशम जिले में दो लोगों की संक्रमण से जान गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).