देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 15,223 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,223 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,10,883 हो गए, जिनमें से 1,02,65,70 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
नयी दिल्ली, 21 जनवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,223 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,10,883 हो गए, जिनमें से 1,02,65,70 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 151 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,52,869 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 1,02,65,706 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.75 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,92,308 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.81 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 जनवरी तक कुल 18,93,47,782 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,80,835 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 151 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 59, केरल के 18 और दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ के 10-10 लोग थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,52,869 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 50,582 , तमिलनाडु के 12,290, कर्नाटक के 12,185 , दिल्ली के 10,774, पश्चिम बंगाल के 10,080, उत्तर प्रदेश के 8,591 और आंध्र प्रदेश के 7,142 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

