देश की खबरें | बंगाल में कोरोना के 151 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,72,879 हो गयी।
कोलकाता, 16 फरवरी पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,72,879 हो गयी।
इस बीच कोविड-19 के कारण दो और मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 10,235 हो गयी।
एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 255 और लोग संक्रमणमुक्त हो गए। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.54 प्रतिशत है।
बुलेटिन के अनुसार कोलकाता में सबसे ज्यादा 49 नए मामले सामने आए जबकि उत्तर 24 परगना जिले में 41 मामले सामने आए।
राज्य में अभी 3,854 मरीजों का इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल में अब तक 83.35 लाख नमूनों की जांच की गयी है जिनमें पिछले 24 घंटों में की गयी 19,351 जांच शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

