एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1502 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1502 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,78,577 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1502 नए मामले

भोपाल, 23 मार्च मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1502 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,78,577 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में चार और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,912 हो गयी है।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 387 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 352 एवं जबलपुर में 124 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,78,577 संक्रमितों में से अब तक 2,65,373 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 9,292 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 798 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).