एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिक्किम में भारी बारिश के कारण 1,500 पर्यटक फंसे; दो पुल क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के मंगन जिले में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी बारिश जारी रहने के कारण उत्तर सिक्किम में करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सिक्किम में भारी बारिश के कारण 1,500 पर्यटक फंसे; दो पुल क्षतिग्रस्त

गंगटोक, एक जून सिक्किम के मंगन जिले में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी बारिश जारी रहने के कारण उत्तर सिक्किम में करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण दो पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सिक्किम के अन्य हिस्सों में भी पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी सिक्किम स्थित नीमाचेन प्रेमलखा के समीप भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

उन्होंने बताया कि सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लाचेन में करीब 112 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं।

लाचुंग से चुंगथांग तथा चुंगथांग से थींग सुरंग तक सड़क से मलबा हटाने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भारी मशीनरी का उपयोग कर रहा है।

मंगन जिलाधिकारी अनंत जैन ने अन्य अधिकारियों के साथ चुंगथांग से शिपगयेर तथा आगे संकालंग और फिदांग तक के मार्ग का निरीक्षण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).