एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल में भारी बारिश के कारण 150 सड़कें बाधित, धर्मशाला में 214.6 मिमी बारिश दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और धर्मशाला तथा पालमपुर में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

देश की खबरें | हिमाचल में भारी बारिश के कारण 150 सड़कें बाधित, धर्मशाला में 214.6 मिमी बारिश दर्ज

शिमला, छह जुलाई हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और धर्मशाला तथा पालमपुर में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार, भारी बारिश के कारण 150 सड़कों पर यायायात बाधित हो गया, जिनमें मंडी में 111, सिरमौर में 13, शिमला में नौ, चंबा और कुल्लू में आठ-आठ तथा कांगड़ा जिले में एक सड़क शामिल है।

इसने यह भी बताया कि राज्य में भारी बारिश के चलते 334 ट्रांसफार्मर खराब हो गए और 55 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

कांगड़ा के धर्मशाला में सबसे अधिक 214.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद पालमपुर में 212.4 मिमी, जोगिंद्र नगर में 169 मिमी, कांगड़ा शहर में 157.6 मिमी, बैजनाथ में 142 मिमी, जोत में 95.2 मिमी, नगरोटा सूरियां में 90.2 मिमी, सुजानपुर टीहरा में 72 मिमी, धौलाकुआं में 70 मिमी, घमरूर में 68.2 मिमी, नादौन में 63 मिमी और बरठी में 58.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शिमला मौसम कार्यालय ने 12 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तूफान आने की चेतावनी देते हुए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

अन्य पर्यटन स्थलों-डलहौजी में 31 मिमी, मनाली में 30 मिमी, कसौली में 24 मिमी, नारकंडा में 19 मिमी और शिमला में 17.2 मिमी बारिश हुई।

बृहस्पतिवार रात लाहौल और स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में अब तक 72.1 मिमी बारिश हुई है जबकि जुलाई माह में सामान्य बारिश 35 मिमी होती है जो सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).