देश की खबरें | मेरठ में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में 15 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ शहर में 15 वर्षीय एक किशोर को 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मेरठ (उप्र), 11 अक्टूबर मेरठ शहर में 15 वर्षीय एक किशोर को 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मेडिकल कालेज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शीलेश यादव ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ही आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब वह दो माह की गर्भवती हो गयी।’’
हालांकि यादव ने दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि पीड़िता के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद वे उसे महिला चिकित्सक के पास ले गए तो चिकित्सक ने उसे दो माह की गर्भवती बताया था।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी किशोर ने डेढ़ साल पहले उससे दोस्ती की थी और उसके बाद अपने घर पर बुलाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
उसने बताया कि विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और बदनाम करने की बात भी कही।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि डेढ़ साल तक आरोपी किशोर ने उसको डरा धमकाकर लगातार दुष्कर्म किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

