देश की खबरें | बिहार में 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को राज्य में कई विभागों के प्रमुख के तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी।

पटना, सात जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को राज्य में कई विभागों के प्रमुख के तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी।

आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ (बिहार काडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी) को राज्य के गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। सिद्धार्थ अपने नए कार्यभार के अलावा अगले आदेश तक कैबिनेट सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 2016 में शराबबंदी कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले के के पाठक (1990 बैच के आईएएस अधिकारी) को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पाठक ने दीपक कुमार सिंह (1992 बैच के आईएएस अधिकारी) का स्थान लिया है। सिंह को राज्य सहकारिता विभाग का नया अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा चैतन्य प्रसाद (1990 बैच के आईएएस अधिकारी) को राज्य जल संसाधन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। हरजोत कौर बम्हराह (1992 बैच की आईएएस अधिकारी) को कला, संस्कृति और युवा मामलों के विभाग की अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बंदना प्रेयसी (2003 बैच की आईएएस अधिकारी) का स्थान लिया है। प्रेयसी को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पटना में 22 जून और 23 जून को जी20 समूहों की निर्धारित बैठकों के मद्देनजर कला, संस्कृति और युवा मामलों के विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है।

विनोद सिंह गुंजियाल (2007 बैच के आईएएस अधिकारी) को मद्यनिषेध, आबकारी एवं निबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी आशिमा जैन (2008 बैच की आईएएस अधिकारी) को लघु जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू