देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 की रिपोर्ट आने से पहले 15 लोगों को घर भेजा, जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पृथक-वास केंद्रों से कोविड-19 के 15 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया, जबकि उनकी दूसरी जांच की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

जियो

हमीरपुर, 28 मई हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पृथक-वास केंद्रों से कोविड-19 के 15 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया, जबकि उनकी दूसरी जांच की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें वापस लाया गया और उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद उन्हें कोविड देखभाल केंद्रों में भेजा गया।

यह भी पढ़े | BSP सुप्रीमो मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना, कहा- प्रवासी श्रमिकों की कोई चिंता नहीं.

हमीरपुर के उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि ये 15 लोग महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे से विशेष रेलगाड़ी से लौटे थे और उन्हें नवोदय विद्यालय डूंगरी, देओतसिध और नादौन के पृथक-वास केंद्रों में रखा गया था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनके पहले नमूने को जांच के लिए हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी (आईएचबीटी), पालमपुर में भेजा गया था जो कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाया गया। उनके नमूने फिर से लिए गए और बुधवार की रात उनमें संक्रमण पाया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते जयपुर में शिक्षक मनरेगा में मजदुरी करने को मजबूर, रोजाना मिलते हैं 220 से 235 रुपये.

उन्होंने कहा कि बहरहाल, पहली रिपोर्ट के आधार पर उन लोगों को बधुवार की दोपहर को वापस घर भेज दिया गया था।

मीणा ने बताया कि दूसरी रिपोर्ट आने के बाद सभी एसडीएम (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) को सूचित किया गया। 15 लोगों को वापस लाया गया और उपचार के लिए उन्हें अलग-अलग कोविड केंद्रों में भेजा गया।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में अभी तक कोविड-19 के 277 मामले सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक इनमें सबसे अधिक 85 सक्रिय मामले हमीरपुर में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान