विदेश की खबरें | दक्षिणी चीन में बारिश से 15 लोगों की मौत, तीन लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में वूपिंग काउंटी के सूचना कार्यालय के हवाले से बताया कि फूजियान प्रांत में भूस्खल से दो इमारतें धराशाही हो गईं, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई।

चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में वूपिंग काउंटी के सूचना कार्यालय के हवाले से बताया कि फूजियान प्रांत में भूस्खल से दो इमारतें धराशाही हो गईं, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय प्रसारक सीसीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि युन्नान प्रांत में पांच अन्य लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुआंगशी क्षेत्र में शिन्चेंग काउंटी में शुक्रवार को बाढ़ के पानी के साथ तीन बच्चे बह गए, जिनमें से दो की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया।

चक्रवात से युन्नान प्रांत की क्यूबेई काउंटी में सड़कें, पुल, दूरसंचार तथा बिजली संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गए। यह स्थान वियतनाम सीमा से 130 किलोमीटर दूर है।

शिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फुजियान में एक फैक्टरी के मलबे से पांच शव और एक रिहायशी इमारत के मलबे से तीन शव बरामद किए गए। बृहस्पतिवार शाम से वूपिंग काउंटी में बारिश जारी है।

ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में सड़कों पर मिट्टी वाला पानी भरा नजर आ रहा है। कई जगहों पर सड़कें आंशिक रूप से बह जाने की खबरें हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\