देश की खबरें | महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रक पलटने से 15 व्यक्तियों की मौत, पांच घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जलगांव जिले में श्रमिकों को लेकर जा रहे एक ट्रक के पलट कर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से 15 व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
जलगांव (महाराष्ट्र), 15 फरवरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में श्रमिकों को लेकर जा रहे एक ट्रक के पलट कर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से 15 व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
यावल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना किंगांव गांव में रविवार देर रात करीब एक बजे एक मंदिर के पास उस समय हुई जब पपीतों से लदा एक ट्रक धुले से जलगांव के यावल तहसील आ रहा था।
उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन और पांच वर्ष के दो बच्चे और 15 वर्षीय एक किशोरी भी शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि ट्रक के ऊपर सो रहा 14 वर्ष का एक किशोर इस दुर्घटना में बच गया।
अधिकारी ने बताया कि मृतक जिले के अभोदा, विवरा, केर्हाला गांव और रावेर तहसील के निवासी थे।
प्रधानमंत्री ने जनहानि पर दुख जताया।
महाराष्ट्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
अधिकारी ने बताया कि हादसे में 15 व्यक्तियों की मौत हो गई और ट्रक चालक सहित पांच अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को जलगांव के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
जलगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति को बाद में छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि वाहन में कोई तकनीकी खराबी हादसे का कारण हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)